कोशिथल में ईट भट्टे का किया मौका निरीक्षण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी / जयन्तिलाल


भीलवाडा (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान के भीलवाडा जिले की सहाडा तहसील की ग्राम पंचायत कोशिथल की बंजारा  बस्ती चतरपुरा  में आबादी  भूमी के  पास  निर्माणाधिन चिमनी के  ईट  भट्टे  का  गांव की  जनता  द्वारा  प्रसासन के विभिन्न पद सौपानो पर लिखित मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई थी | लेकिन प्रशासन के कान में जू तक नहीं रेगी । आखिरकार  जनहित के मुद्दे  की गम्भिरता  को देखते  सहाडा  विकास  अधिकारी  डॉ  सुमन  अजमेरा  ने  सरपंच के  भाई सुरेंद्र कुमार  द्वारा  चारागाह  से  पिली मिट्टी के  अवैध  खनन ,परिवहन  की  जांच के लिए मौका  निरीक्षण किया और कहा कि  कानून  सम्मत  आवश्यक  कार्रवाई  अमल में लाने की बात कही है ।



साथ ही बंजारा  बस्ती  आबादी  भूमी के  बिलकुल  नजदीक  में निर्माणाधिन चिमनी  ईट भट्टे का  अवलोकन किया  गया ओर  सचिव  लक्षमण  सिंह  से  तथ्यात्मक  रिपोर्ट  पेश करने की  बात कही है  ।  गांव के गणमान्य लोगों ने  डा  सुमन अजमेरा  से  अविलंब  चिमनी के ईट भट्टे  को  बंद करने की मांग की  तो नियमानुसार कार्रवाई की  बात कही है । बंजारा बस्ती के लोगों ने  सात  दिन  में  आवश्यक  कार्रवाई  नहीं  होने पर  जिला मुख्यालय पर  धरना प्रदर्शन  की   बात कही  है ।


आज  निरीक्षण करने  डा  सुमन अजमेरा बिडियो ( सहाडा )  ,  पिओ  बद्रीलाल  , ग्राम  विकास  अधिकारी  लक्षमण  सिंह  , पंचायत  कार्मिक  पिरू खा  मन्सुरी , कोशिथल के भाजपा के   क्रांन्तिकारी  युवा नेता किशन सिंह  ,  धन्नराज सरगरा, ओमप्रकाश सेन  , सुरज  बंजारा,  अमरा बंजारा  ,  समाज  सेवक प्रहलाद सिंह  ,   पन्ना  बंजारा  , सोनू  बंजारा,  मियाराम बंजारा व ग्रामीण  युवा  उपस्थिति  रहे हैं ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.


 


Post a Comment

0 Comments