कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, अच्छी सेहत की दुआ मांग रहा क्रिकेट जगत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़ )  पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा | कपिल देव को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है | कपिल देव की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं | कपिल देव की खबर सुनकर क्रिकेट जगत हैरान है और सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं |



टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कपिल देव के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है |  कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात भर्ती कराया गया था | कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है | डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की तबीयत अभी ठीक है | आपको बता दें कि कपिल देव की उम्र 61 साल है, क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद वो लगातार कमेंट्री करते हुए दिखाई देते रहे हैं |  इसके अलावा कई टीवी शो में भी कपिल देव को देखा जा सकता है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments