जयपुर नगर निगम ग्रेटर चुनाव के प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन, 686 प्रत्याशी मैदान में

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


जयपुर (संस्कार न्यूज़ )  नगर निगम हैरिटेज के बाद अब नगर निगम ग्रेटर के 150 वार्डो के लिए 1 नवंबर को मतदान होगा |इन चुनावों में खड़े हुए प्रत्याशियों के लिए वोटरों को लुभाने का आज आखिरी दिन रहा | कल सुबह भवानी निकेतन से फाइनल रिहर्सल के बाद 2 हजार 48 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभालेंगी | नगर निगम हैरिटेज में 150 वार्डों में 2 हजार 40 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिस पर 12 लाख 29 हजार 205 मतदाता 686 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे |




पहले चरण में मतदान प्रतिशत रहा कम,  अब झोंकी पूरी ताकत - जयपुर नगर निगम हैरिटेज में मतदान प्रतिशत कम होने के बाद ग्रेटर में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी हैं | पांच विधानसभा क्षेत्रों के नगर 150 वार्डों से मिलकर बने नगर निगम ग्रेटर में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों की साख दांव पर लगी है | जयपुर नगर निगम हैरिटेज के 150 वार्डों के लिए मतदान 1 नवंबर को होगा |  इन चुनावों में खड़े हुए प्रत्याशियों के लिए वोटरों को लुभाने का आज आखिरी दिन रहा |


2048 मतदान केंद्रों पर 12 लाख 29 हजार 205 मतदाता करेंगे वोट - दूसरे चरण के मतदान के लिए कल सुबह भवानी निकेतन से फाइनल रिहर्सल के बाद 2 हजार 48 मतदान केंद्रों के लिए चुनावी सामग्री से लैस होकर पोलिंग पार्टियां रवाना होगी | नगर निगम ग्रेटर में 150 वार्डों में 2 हजार 48 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिस पर 12 लाख 29 हजार 205 मतदाता 686 प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.




Post a Comment

0 Comments