चोमू नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान पर बनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) चोमू नगर पालिका प्रशासन द्वारा आवारा पशुओं के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है | आये दिन आवारा पशु इधर-उधर रोड पर घूमते हुए मिलते हैं | बीच रोड में बैठने से कई बार दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है | आज शाम 6 बजे भी अग्रवाल धर्मशाला के पास सब्जी मंडी में एक सांड ने सीने में सींग घुसा कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया |



इंडियन यूथ आइकन टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र वसिष्ठ ने बताया कि घायल व्यक्ति सुनील शर्मा सब्जी मंडी में सब्जी लेने आए थे | इतने में आवारा सांड ने उन पर हमला कर घायल कर दिया | तुरंत उनको राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया | जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया | निजी अस्पताल में भर्ती करवाने के पश्चात उनका इलाज शुरू किया गया | उनके सीने में 5 टांके और पसली में फैक्चर हुआ है |


नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया गया लेकिन इनके कान पर जूँ भी नहीं रेंगती है | कोई बड़ा हादसा होगा तभी नगर पालिका प्रशासन इस पर कदम उठाएगा |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments