भाजपा कालाडेरा मंडल, चौमूं की कार्यकारिणी हुई घोषित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कालाडेरा मंडल, चौमूं के अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा ने कालाडेरा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की है।



कालाडेरा मंडल कार्यकारिणी में कुल 21 पदाधिकारी शामिल किए गए है। जिसमें अध्यक्ष सहित 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री व 1 कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इसके अलावा 42 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। कालाडेरा मंडल कार्यकारिणी में गणपत निठारवाल, रामस्वरूप यादव, ललिता शर्मा, महावीर सिंह, बाबूलाल यादव, ओम प्रकाश जांगिड़, सोहन लाल पारीक व नंदलाल कुमावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही रिशपाल कुमावत, रामस्वरूप वर्मा व मुकेश राव को महामंत्री बनाया गया है।


इसके अलावा नाहरसिंह मीणा, शिवराज सिंह, दयानंद कौशिक, हेमलता शर्मा, रामावतार रूंडला, शिव प्रसाद यादव, कमल बौचल्या व कालूराम उज्जैनिया को मंत्री तथा राम गोपाल बाबूजी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कालाडेरा मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.


Post a Comment

0 Comments