अकोला  संघ का काकरोली में संत दर्शन कार्यक्रम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


राजसमंद (संस्कार न्यूज़ ) संत दर्शन प्रभु कथा तुलसी दुर्लभ दोय को साकार करने अकोला संघ मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी मुनि, श्री धैर्य कुमार जी दिवेर ठाणा 2 के दर्शन सेवा और धर्म कथा श्रवण हेतु काकरोली प्रज्ञा विहार पहुंचे।



कोविड-19 के कारण लॉक डाउन की बाधा से 7 महीने से संत दर्शन सेवा के लिए रुकावट आ रही थी। अब यह रुकावट दूर होते ही सरकार द्वारा मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम के तहत सारी हिदायतें ध्यान में रखते हुए संघ ने यात्रा प्रारंभ कर नाथद्वारा में मुनि श्री सुरेश कुमार जी व मुनि श्री संबोध कुमार जी,कोशीवाडा मुनि श्री दर्शन कुमार जी व साधना शिखर पर साधनारत शतावधानी मुनि श्री संजय कुमार जी व मुनि श्री प्रकाश कुमार जी की सेवा दर्शन कर प्रज्ञा विहार में मुनि श्री प्रसन्न कुमार जी के दर्शन कर देवगढ़ में साध्वियों के दर्शन कर सिरियारी समाधि स्थल पर आचार्य भिक्षु की आराधना व मुनि श्री धर्मेश कुमार जी ठाणा पांच के दर्शन व उपदेश सुन कर यात्रा वापस अकोला प्रस्थान करेगी।


गोस्वामी तुलसीदास जी के कथन संत दर्शन हरि कथा तुलसी दुर्लभ दोय सुतदार अरु लक्ष्मी पापी के भी होय को साकार रूप करके यात्रा संपन्न होगी। संघ यात्रा का नेतृत्व शांति लाल जी चपलोत, संपत लाल जी चपलौत एवं बंसी लाल जी मेहता कर रहे थे।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.




Post a Comment

0 Comments