फिट इंडिया हिट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत ग्राम वासियों को करा रहे योगाभ्यास 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 



उदयपुर @ (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के निर्देशानुसार सुरेंद्र कुमार पांडे सी ओ स्काउट मंडल मुख्यालय उदयपुर के नेतृत्व में राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय सुखवाडा़,स्थानीय संघ मावली के स्काउट मास्टर राजवीर सिंह नें विधालय के स्काउट,छात्रो एवं ग्राम वासियों को भारत स्काउट व गाइड के फिट इंडिया हिट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत योगाभ्यास करवाया। 



सुरेंद्र कुमार पांडे सी ओ स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड अनलोक की गाइड लाईन की पालना सुनिश्चित करते हुऐ जिले भर में फिट इंडिया हिट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत जगदीश चंद्र पालीवाल सचिव स्थानीय संघ मावली,किशन लाल साली सचिव स्थानीय संघ बड़गांव, सुरेश कुमार प्रजापत रोवर लीडर, उदय ओपन रोवर क्रू भुवाणा,उषा शर्मा, सेंट ऐंथनी स्कूल सैक्टर 04,वक्तावर सिंह देवडा़ राउमावि साकरोदा,मनोज अममता, कल्पना धर्मावत महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल,महाराणा मेवाड विधा मंदिर स्कूल उदयपुर, राउमावि करावली, वी के वी ऋषभदेव सहित अन्य कार्यकर्ता इसमे बढचढ कर हिस्सेदारी निर्वाहन कर रहे है।


बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट नें सभी धन्यवाद देते हुऐ कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ भारत निवास करता है। कोविड 19 अनलोक की गाइड लाईन की पालना सुनिश्चित करते हुऐ स्काउटस,छात्र एवं भावी पीढी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के साथ ही उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उदेश्य को लेकर उदयपुर जिले में स्काउट गाइड संगठन के माध्यम से फिट इंडिया हिट इंडिया प्रोजेक्ट का आयोजन अलग अलग जगहों पर जिले के सी ओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पांडे के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में उल्लेखनीय रुप से आयोजित कर युवा पीढी को स्वास्थ्य लाभ का पाठ पढाया जा रहा है। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 


Post a Comment

0 Comments