होम गार्डों को मिले उनका पूरा हक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



जयपुर (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान में लगातार होमगार्ड जवानों पर हो रहे हमले और हत्याओं को लेकर राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के बैनर तले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई |



होमगार्ड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ ने सभी पदाधिकारियों से इस विषय पर गंभीरता से विचार विमर्श किया | राठौड़ ने राजस्थान में होमगार्ड जवानों पर हो रहे हमले और हत्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की | सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर खनन विभाग में तैनात जवानों की खनन माफियाओं द्वारा की गई हत्याओं पर इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने और शहीद केवल सिंह ,शहीद भवानी सिंह बॉर्डर होमगार्ड ,शहरी होमगार्ड के जवान महेश चंद शर्मा जिनकी कोरोना संक्रमित होने से मृत्यु हो गई | इन वीर जवानों को पुरस्कार और शहीद का दर्जा देने की मांग की |


अध्यक्ष झलकन सिंह ने बताया कि राजस्थान में होमगार्ड जवान राज्य सरकार के आदेशानुसार मुस्तैदी से राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तैनात खड़े हैं | ऐसे में इनकी अनदेखी नहीं की जाए | हाल ही में राज्य सरकार द्वारा 65 हजार संविदा कर्मियों को स्थाई किया जा रहा है, जबकि होमगार्ड जवान जनता व राज्य सरकार के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है | इसलिए राजस्थान के समस्त होमगार्ड जवानों को भी स्थाई किए किया जाये |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|




" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.








Post a Comment

0 Comments