मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
दिल्ली @ (संस्कार न्यूज़ ) राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज 64 साल की उम्र में निधन हो गया है | वह पिछले कुछ समय से सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती थे |उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था |
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले 6 महीने से सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे | अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे | मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे |
वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य थे | उन्हें जुलाई 2016 में उच्च सदन के लिए चुना गया था | उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments