मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
जयपुर @ (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान में राजनीतिक घमासान के बीच उठापटक जारी है | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी है |
गहलोत ने आज भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी उनकी सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त का बड़ा खेल खेल रही है | उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने को कहा और प्रदेश में चल रहे तमाशे को बंद करवाने की अपील की |
गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा "दुर्भाग्य से इस बार भाजपा का प्रतिनिधियों की खरीद का खेल बहुत बड़ा है | वह कर्नाटक, मध्यप्रदेश का प्रयोग यहां कर रही है | पूरा गृह मंत्रालय इस काम में लग चुका है | उन्होंने कहा हमें किसी की परवाह नहीं ,हमें लोकतंत्र की परवाह है, हमारी लड़ाई किसी से नहीं है, हमारी विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की लड़ाई है | लड़ाई यह नहीं होती कि आप चुनी हुई सरकार को गिरा दे | हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है | हमारी लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है |
मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में दूसरी बार जनता ने मौका दिया जो बड़ी बात है | उन्हें चाहिए कि राजस्थान में जो कुछ तमाशा हो रहा है उसे बंद करवाएं|
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जाने के बारे में गहलोत ने कहा कि सिंह तो अपनी झेंप मिटा रहे हैं | जबकि ऑडियो टेप मामले में उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दे देना चाहिए |
उनके नेतृत्व से नाराज होकर अलग होने वाले सचिन पायलट एवं 18 अन्य कांग्रेसी विधायकों की वापसी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान को करना है और अगर आलाकमान उन्हें माफ करता है तो वह भी बाग़ीयों को गले लगा लेंगे |
गौरतलब है कि राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान में विधायकों को तोड़ने की आशंका के बीच कांग्रेस एवं उनके समर्थक विधायकों को शुक्रवार को राजधानी जयपुर से दूर सीमावर्ती शहर जैसलमेर स्थानांतरित कर दिया गया है |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments