जयपुर जिला उत्तर भाजपा उपाध्यक्ष के निवास पर "मन की बात" सुनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) आज जयपुर जिला उत्तर भाजपा उपाध्यक्ष के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के "मन की बात" सुनी |



मन कि बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश एक साथ कई मोर्चों पर लड़ रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खिलौनों और मोबाइल गेम्स के मामले में आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी वर्चुअल गेम्स हैं उनकी थीम्स बाहरी हैं। इसलिए मैं देश के युवा टैलंट से कहता हूं कि आप भारत के भी गेम्स बनाइए।


इसी तरह चिंगारी एप भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। एक एप है आस्क सरकार। इसमें चैट बोट के जरिए आप इंटरेक्ट कर सकते हैं और किसी भी सरकारी योजना के बारे में सही जानकारी हासिल कर सकते हैं, वो भी टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो तीनों तरीकों से, ये आपकी मदद कर सकता है।


साथियों, हमारे चिंतन का विषय था- खिलौने और विशेषकर भारतीय खिलौने। हमने इस बात पर मंथन किया कि भारत के बच्चों को नए-नए खिलौने कैसे मिलें, भारत, खिलौना उत्पादन का बहुत बड़ा हब कैसे बने। साथियों, खिलौने जहां गतिविधि को बढ़ाने वाले होते हैं, वहीं खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं। बच्चों के जीवन के अलग-अलग पहलू पर खिलौनों का जो प्रभाव है, इस पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बहुत ध्यान दिया गया है। 


इस दौरान बजरंग लाल सोनी जयपुर जिला उत्तर भाजपा उपाध्यक्ष, गजानन्द कुमावत मण्डल अध्यक्ष भाजपा चौमू, एस एन सोनी, गोपाल गैसका ,मदन गौरा, नरेन्द्र सोनी,  शुभम सोनी आदि उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.


Post a Comment

0 Comments