चौमूं विधायक रामलाल शर्मा के जन्मदिन पर हुए विभिन्न कार्यक्रमों ने रचा इतिहास

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !




संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


भाजपा कार्यकर्ताओं ने 226 बूथों पर रोपे पौधे


257 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट


बूथों पर 47000 मास्को का हुआ वितरण


कोरोना के कारण विधायक शर्मा ने नहीं मनाया जन्मदिन 



चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी जयपुर जिला देहात उत्तर जिला अध्यक्ष और चोमू विधायक रामलाल शर्मा के 47 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अपने अपने बूथ पर 10 - 10 पौधे लगाकर जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी |



दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा दुसाद ब्लड बैंक और बराला ब्लड बैंक चोमू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया | जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया गया | भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्त दाताओं को हेलमेट, तुलसी का पौधा और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया | युवा मोर्चा द्वारा आयोजित शिविरों में 257 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया | साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी 226 बूथों पर 47 हजार मास्को का वितरण किया गया |



रामलाल शर्मा द्वारा अपने जन्मदिन पर महामारी के कारण सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया | विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि कोरोना आप और हम सभी के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है | जो देश के वीर जवान गालवान घाटी में चीनी हमले में शहीद हो गए, जिससे मन बहुत व्यथित है | उन्होंने कार्यकर्ताओं के निवेदन पर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने - अपने बूथ पर वीर शहीदों की शहादत को याद रखते हुए वृक्षारोपण किया |



विधायक रामलाल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर वीर हनुमान खोल जाकर पूजा की और आशीर्वाद लिया | इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखा | टांकरडा में शिव मंदिर में भगवान भोले का आशीर्वाद लेते हुए मंदिर परिसर में पौधारोपण किया | ब्लड बैंक पहुंचकर रक्त वीरों का हेलमेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया |आंगनबाड़ी बहनों को तुलसी का पौधा वितरित किया |



इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पधारें लोगों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेंट की | साथ ही भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा विधायक रामलाल शर्मा को शुभकामनाएं प्राप्त हुई|



इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत, जयपुर जिला देहात उत्तर उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, देहात मंडल अध्यक्ष साधु राम गुर्जर,देहात मंडल कालाडेरा अध्यक्ष बनवारी शर्मा, देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्री राम शर्मा, देहात मंडल बांसा पूर्व अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ,नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद ,फल सब्जी मंडी पूर्व अध्यक्ष दिनेश गौरा , सरपंच रमेश शर्मा ,पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव यादव,  जितेंद्र कुमावत ,आलोक, अभिजीत, अभिषेक, योगेश यादव ,राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा ,महेंद्र पंचोली, रितेश प्रजाप,त विजयपाल, दिनेश प्रजापत, सुल्तान गुर्जर, गजानंद शर्मा, अभिषेक शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments