रालोपा प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने रोवर लोकेश शेरावत को किया सम्मानित

घर पर रहें,  सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !



संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं  @ (संस्कार न्यूज़ ) कोरोना संकट  की वजह से प्रदेश में 17 मई तक लॉक  डाउन चल रहा है  | पुलिस प्रशासन, होमगार्ड , सीमा गृह रक्षा बल और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रोवर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं |




आज रालोपा के प्रदेशाध्यक्ष छुट्टन यादव के द्वारा पुलिस प्रशासन, होमगार्ड और हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रोवर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया |


हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय जयपुर के नेतृत्व में सहायक राज्य संगठन आयुक्त जयपुर मनोज त्रिवेदी के निर्देशन में चौमूं प्रशासन के साथ मिलकर स्काउट गाइड रोवर सेवाएं दे रहे हैं |


जिला ऑर्गेनाइजर मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि पिछले  45 दिनों से लगातार रोज सुबह 9 बजे से शाम 5बजे तक प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है |


चौमूं  में मुख्य रूप से रोवर लीडर लोकेश शेरावत, रमेश जिला ओर्गनाइजर स्काउट सीकर, विकास वर्मा, कृष्ण मीणा, सुशील यादव, मुकेश बडोलिया आदि सेवाएं दे रहे हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 


Post a Comment

0 Comments