मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) लॉक डाउन के कारण इंसान ही नहीं बेजुबान भी अस्त - व्यस्त हो गए हैं | भीषण गर्मी के मौसम के कारण बेजुबानों के लिए दाने- पानी की व्यवस्था करना जरूरी हो गया है |
पूर्व अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा चोमू विधानसभा क्षेत्र में बेजुबान परिंदों के लिए परिंडे लगाए गए | अरविन्द यादव ने टीम के कार्यकर्ताओं को निरंतर दाना - पानी की व्यवस्था करने का संकल्प दिलाया |
इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र की हर इकाई स्तर पर 11 दिन तक लगातार टीम अरविन्द यादव द्वारा परिंडे लगाए जाएंगे |
इस मौके पर अर्जुन सोंकरिया, मार्शल जाट ,सुरेंद्र यादव ,सुभाष यादव ,विनोद नाथावत, शिव शर्मा आदि उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए लिंक को टच करें - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments