घर पर रहें, सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) कोरोना वायरस से निपटने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सहायता कोष की स्थापना की है l पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने चोमू विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की है, कि अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करें l
इसी अपील से प्रेरित होकर आज राशन डीलर्स की "ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स फेडरेशन" तहसील चोमू ने 51 हजार का चेक तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा ने पूर्व विधायक भगवान भगवान सहाय सैनी को सौंपा |
इसी प्रकार खटीक समाज विकास परिषद द्वारा 51 सो रुपए, शिभूदयाल पंवार द्वारा 31सौ रुपए ,सुरजमल पंवार द्वारा 21 सौ रुपए के चेक विधायक भगवान सहाय सैनी को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करने के लिए सोंपे |
गौरतलब है की इस कोरोना महामारी के दौरान डीलर सोशल डिस्टेंस के चलते घर-घर जाकर राशन सामग्री दे रहे है |
पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि राजस्थान शूरवीर और भामाशाहों की भूमि है । आप सभी को धन्यवाद है ।
इस अवसर मदन लाल इंदौरिया, सीताराम सांवरिया कालाडेरा, सुभाष शर्मा गोरी का बास, ऋषि कुमार विजय सहित कई डीलर मौजूद रहे |
हम सब भी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
संस्कार न्यूज़ ऐसे योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments