घर पर रहें, सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !
संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चौमूं @ (संस्कार न्यूज़ ) कोरोना वैश्विक महामारी के बीच भारतीय जनता पार्टी के कोरोना योद्धा विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व मे मैदान में डटे हुए हैं, वे प्रतिदिन खाने के पैकेट वितरित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज ज्ञान ज्योति विद्यार्थी कल्याण संस्थान द्वारा 200 पैकेट, अशोक शर्मा द्वारा 100 पैकेट, बसंत बिहार, नर्सिंग कॉलोनी व कृष्णा नगर वार्ड नं 22 द्वारा 80 पैकेट, राधा बाग कॉलोनी वार्ड नंबर 23 द्वारा 160 पैकेट, वार्ड नंबर 26 द्वारा 60 पैकेट, वार्ड नंबर 11 द्वारा 50 पैकेट, वार्ड नंबर 8 द्वारा 60 पैकेट, धर्मचंद कैलाश चंद जैन महेश नगर वार्ड नंबर 8 द्वारा 100 पैकेट,
श्याम नगर विकास समिति वार्ड नंबर 5 द्वारा 300 पैकेट, सुरेश, अशोक, पप्पू, पवन, ओमकार व राकेश जांगिड़ वीर हनुमान वाटिका द्वारा 100 पैकेट, बाबूलाल कुमावत भोड्या की ढाणी द्वारा 100 पैकेट, श्री धर्मार्थ सेवा मंडल द्वारा 200 पैकेट, अग्रवाल समाज द्वारा 100 पैकेट, योगेश यादव अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा गोविंदगढ़ द्वारा 150 पैकेट सहित कुल 1760 पैकेट भाजपा कोरोना योद्धाओं को सौपे गए। जिन्हें भाजपा कोरोना योद्धाओं द्वारा जरूरतमंदों को वितरित किया गया।
भाजपा कोरोना योद्धाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने आज विधायक रामलाल शर्मा हाड़ोता पहुंचे और वहां बनाए जा रहे खाने का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में यूं ही लगे रहे और कार्य करते रहें।
हम सब भी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
"संस्कार न्यूज़ " ऐसे कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





0 Comments