मेवाड़ी पगड़ी और महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वामी गोविंद गिरी महाराज का किया अभिनंदन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) गीता परिवार के संस्थापक एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव स्वामी गोविंद गिरी महाराज का गीता परिवार उदयपुर के साधकों एवं गीता प्रचारक सदस्यों द्वारा आत्मीय अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाराज को मेवाड़ी परंपरा एवं वीरता के प्रतीक मेवाड़ी पगड़ी और उपरना धारण करवाकर तथा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया।


गीता साधक किशोर पाहुजा के नेतृत्व में पहुंचे साधकों ने महाराज का स्वागत-अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गीता प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया, किशोर पाहुजा, गीताव्रती राजू जोशी, सुभाष मेहता, संतोष राठौड़, पूर्णिमा व्यास, सीमा कुमावत, संपत लाल माहेश्वरी, रुचि पाहुजा एवं राधा माहेश्वरी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान सिंघल फाउंडेशन के संजय सिंघल एवं धरोहर की सलाहकार डॉ. विनिया क्षीर सागर का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर स्वामी गोविंद गिरी महाराज ने उपस्थित गीता साधकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर मनाई जाने वाली गीता जयंती को केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर भव्य महोत्सव एवं जनोत्सव के रूप में मनाया जाए। गीता का दिव्य संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोग श्रीमद्भगवद्गीता के अध्ययन एवं स्वाध्याय से जुड़ें।

महाराज ने ‘घर-घर गीता, हर घर गीता’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए प्रेरित किया कि प्रत्येक घर में श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ, अध्ययन एवं नियमित स्वाध्याय प्रारंभ हो। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ऐसा दिव्य ज्ञान है, जिसकी शिक्षाएं प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उपयोगी हैं।

महाराज के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्साहित गीता परिवार उदयपुर के साधकों ने गीता जयंती को व्यापक स्तर पर जनोत्सव के रूप में मनाने, अधिकाधिक परिवारों को गीता से जोड़ने तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments