डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना घर आश्रम में प्रभुजनों के साथ मनाई दीपावली

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और सेवा-भावना को आत्मसात करने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने अपना घर आश्रम, उदयपुर पहुंचकर प्रभुजनों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आश्रम का अवलोकन किया, प्रभुजनों को दीपावली की मिठाई एवं दीपक भेंट किए तथा भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में डीपीएस स्कूल की शीतल खींची, ज्योति भटकर, शुक्ला शर्मा, राम एथल, राजेंद्र देवड़ा एवं नवीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने आश्रम में रह रहे प्रभुजनों के साथ समय बिताया और सेवा, संवेदना तथा मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।

अपना घर आश्रम, उदयपुर के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने आगंतुकों को आश्रम की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं तथा प्रभुजनों की सेवा-सुश्रूषा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आश्रम में लावारिस, बीमार, असहाय एवं बेसहारा अवस्था में मिलने वाले लोगों को सम्मानपूर्वक प्रभुजी के रूप में संबोधित किया जाता है। उन्हें आश्रय, भोजन, चिकित्सा, देखभाल और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। स्वस्थ होने पर उनके परिजनों की तलाश कर उन्हें परिवार से मिलाने का भी प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि अपना घर आश्रम की सेवा गतिविधियां देशभर में 78 आश्रम द्वारा संचालित हैं, जहां लगभग 17 हजार प्रभुजनों की सेवा-सुश्रूषा का अवसर मिल रहा है। आश्रम का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा कर असहाय लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

डीपीएस की प्रभारी शीतल खींची ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपना घर आश्रम आकर उन्हें आत्मिक सुकून मिला। यहां आकर ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव को साकार रूप में देखने का अवसर मिला। आश्रम में प्रभुजनों की जिस आत्मीयता, समर्पण और संवेदनशीलता के साथ सेवा की जा रही है, वह प्रेरणादायक है। इस प्रकार के अनुभव विद्यार्थियों में सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय एवं सचिव अशोक कोठारी ने आगंतुक सदस्यों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अंत में सचिव अशोक कोठारी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा-कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करते हैं। डीपीएस के विद्यार्थियों की इस पहल ने दीपावली के पर्व को सेवा, सद्भाव और आत्मीयता के रंगों से सराबोर कर दिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

वोटर गाइड देखें

वोटर गाइड देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
कैलेंडर देखें

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

शहर खोजें

Post a Comment

0 Comments