सहरिया पीजी महाविद्यालय में हुआ संविधान दिवस का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में 26 नवम्बर को राजनीति विज्ञान विभाग एवं भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस को गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह के अध्यक्षीय नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर शक्तिसिंह शेखावत ने संविधान दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के निर्माण, विधिक चेतना के विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। 

इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को केंद्र में रखते हुए मां भारती एवं संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आवक्ष पर माल्यार्पण किया गया। संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर मीरा सिंह, प्रोफेसर चिरंजी लाल परिहार, डॉ. बी.सी. जाट, डॉ. अशोक मीणा, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. ज्योति जांगिड़, डाॅ. विजय चतुर्वेदी एवं डॉ. सुरेश जाट सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के प्रति अपनी सजगता, आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. राकेश वर्मा  ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments