सुबोध पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, नियर एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में मंगलवार, 4 नवंबर 2026 को भव्य वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का जोश, टीम भावना और खेलों के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्ष 2001 बैच के RAS अधिकारी एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले पंकज ओझा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के स्वागत एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली मार्च पास्ट से हुआ।

खेल कप्तान अरुण स्वामी के नेतृत्व में टॉर्च रिले का आयोजन किया गया, जो एकता, साहस, दृढ़ संकल्प एवं खेल भावना का प्रतीक बनी। विद्यालय की प्रिंसीपल आशी श्रीवास्तव, एस.ए.ओ. मेघराज जैन एवं वाइस प्रिंसीपल अविनाश जैन ने मुख्य अतिथि का ग्रीन गोल्ड, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

प्रिंसिपल आशी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक योग प्रदर्शन एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से राजस्थानी लोकनृत्य कालबेलिया की आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि पंकज ओझा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर प्रयास एवं आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करने तथा अपने सपनों को साकार करने का संदेश दिया।

खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के पांचों सदनों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, बाधा दौड़ तथा रिले रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, गति एवं शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेता विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव और उपप्रधानाचार्य अविनाश जैन ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का समापन उल्लासपूर्ण एवं विजय के भाव के साथ हुआ। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में परिश्रम, एकता, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हुए खेलों के महत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments