सुबोध पीजी कॉलेज में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के लिए मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. कॉलेज (स्वायत्त), जयपुर में 9 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन, ( स्वीप टीम) जयपुर के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में पात्र विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके जिन विद्यार्थियों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेणु जोशी ने कहा कि युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक युवा को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों एवं समन्वयकों डॉ. अनंत विजया सोनी, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. विशाल गौत्तम एवं डॉ. राकेश धाभाई ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

जिला प्रशासन टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। अभियान के माध्यम से युवाओं को “मेरा वोट, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य” का संदेश देते हुए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments