जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का सत्र प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए शिव संकल्पों के समाज के सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्र भक्त, ईश्वर भक्त, मातृ पितृ भक्त, संस्कारवान और श्रेष्ठ बनने हेतु अग्नि के साक्षी में संकल्प पाठशाला संयोजक डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा दिलवाए गए। 

संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने बताया कि सत्र का आरंभ योगाचार्य सीमा कुमावत के मुख्य आतिथ्य में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बद्धकोणासन, सिंहासन आदि योगासन और अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम से हुआ। 

उर्वशी शर्मा के मार्गदर्शन में आत्म रक्षा प्रशिक्षण प्रदर्शन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों ने आक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता चन्द्र कांता वैदिका द्वारा जल संरक्षण पर जीवनोपयोगी वार्ता में पानी को बचाने हेतु ब्रश करने, स्नान करने आदि दैनिक दिनचर्या में पानी की बचत के व्यावहारिक उपाय बताए।

बेला सिसोदिया द्वारा वेस्ट से बेस्ट के उपयोग पर आधारित क्रिएटिव एक्टिविटी अखरोट के छिलके से कछुआ बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी ड्राइंग शीट पर अखरोट के छिलके और कलर्स से कछुआ का चित्र जीवन्त किया। प्रीति चौहान द्वारा नैतिक शिक्षा सत्र में अहिंसा के वैदिक अर्थ का कहानी कथन से परिचय करवाया। 

योगाचार्य जिग्नेश शर्मा द्वारा लिए गए सनातन ज्ञान प्रश्नोत्तरी सत्र के उत्तर देने हेतु प्रशिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष जुलाई माह से प्रत्येक रविवार को चल रही इस पाठशाला के प्रथम स्तर के समापन सत्र की मुख्य अतिथि योगाचार्य सीमा कुमावत और विशिष्ट अतिथि उजास कुमावत का गायत्री महामंत्र पट्टिका से अभिनंदन किया गया। दूसरे स्तर की सनातन पाठशाला अब आर्य समाज हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में रविवार 15 नवंबर से आरम्भ होगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069