एंजेल रिसोर्ट जयपुर में चार दिवसीय ओशो कुंभ का हुआ आयोजन, देश भर से पहुंचे 250 साधक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के एंजेल रिसोर्ट में 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक चार दिवसीय भव्य "ओशो कुंभ" ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस ध्यान शिविर में देश भर से लगभग 250 साधक भाग लेकर ध्यान और साधना की गहराइयों का अनुभव कर रहे हैं।   

चार दिनों तक चलने वाले इस शिविर में साधकों को तनाव मुक्त जीवन जीने की व्यावहारिक कला सिखाई जा रही है। शिविर के दौरान ओशो द्वारा निर्देशित विभिन्न ध्यान पद्धतियों जैसे सक्रिय ध्यान, नाद ब्रह्म ध्यान, प्रार्थना ध्यान, ओशो संध्या सत्संग, कीर्तन एवं ओशो प्रवचन का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इन प्रयोगों के माध्यम से साधक मानसिक शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

ओशो लाइब्रेरी के प्रवक्ता स्वामी ओम शांति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष ध्यान शिविर का सफल संचालन ध्यान गुरु स्वामी आनंद एकांत द्वारा किया जा रहा है। स्वामी आनंद एकांत के मार्गदर्शन में साधक ध्यान की गहन विधाओं को आत्मसात कर रहे हैं।

शिविर के व्यवस्था प्रमुख स्वामी आनंद स्वभाव ने बताया कि गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित होने वाला यह छठा ओशो कुंभ है, जिसमें पूरे भारतवर्ष से ओशो प्रेमी और साधक उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग ले रहे सभी साधकों के लिए भोजन एवं अन्य सभी आवासीय व संस्थागत व्यवस्थाएं स्वामी आनंद स्वभाव एवं घनश्याम गुप्ता द्वारा सुचारू रूप से की गई हैं। यह चार दिवसीय आयोजन साधकों को दैनिक जीवन के तनावों से मुक्त कर एक संतुलित, आनंदमय और ध्यानपूर्ण जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दे रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments