करौली निवासी युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को मिला हिंदी हितैषी सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

करौली (संस्कार सृजन) हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, प्रयोग, विकास एवं समृद्धि के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए करौली जिले के सपोटरा नगरपालिका के तुरसंगपुरा निवासी युवा कवि मोहन सिंह गुर्जर को बुलंदी साहित्यिक संस्था के संस्थापक एवं अंतर्राष्ट्रीय कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक व अंतर्राष्ट्रीय कवि पंकज शर्मा द्वारा हिंदी हितैषी सम्मान प्रदान किया गया |


उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था | साथ ही पिछले वर्ष 2022 में अनवरत 400 घण्टे का अंतर्राष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया हैं, जिसमें दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियों ने सहभागिता की | इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है और वर्ष 2024 में 65 देशों की सहभागिता सहित 270 घण्टे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन से दर्ज किया गया हैं |

बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं | मोहन सिंह गुर्जर वर्तमान में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही काव्य लेखन के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इनकी कविता अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर "हे शारदे मां" और "सबसे प्यारी मेरी हिन्दी" नामक काव्य संग्रहों में प्रकाशित हो चुकी हैं। मोहन सिंह गुर्जर को शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, लेखन इत्यादि क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया हैं कि मोहन सिंह गुर्जर के लिए यह सम्मान ना केवल उनके द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि हैं, बल्कि यह हिन्दी भाषा, साहित्य, इतिहास और संस्कृति की जागरूकता हेतु युवा पीढ़ी के लिए संदेश और प्रेरणा हैं। मोहन सिंह गुर्जर ने कहा हैं कि "भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक हैं। 

हिन्दी भाषा की देवनागरी लिपि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हैं। हमें हिंदी का हमारी मातृभाषा के रूप में दैनिक जीवन में नियमित प्रयोग करना चाहिए और हिन्दी के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।" मोहन सिंह गुर्जर की इस उपलब्धि पर भूरसिंह, दीपिका, हीरा, पंकज, कल्लू सहित विभिन्न लोगों ने खुशी जताई हैं। यह संस्था साहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्थाओ में से हैं | 

हाल ही में बुलंदी संस्था ने सितंबर में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत मॉरिशस एवं नेपाल देश में भी हिंदी के उत्थान हेतु कार्यक्रम आयोजित करवाये। साथ ही बुलंदी इस वर्ष मॉरिशस ,नेपाल,भारत सहित अरब देशों के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 101 आयोजन की श्रृंखला आयोजित करवा रही हैं | जिसमें युवाओं को हिंदी के प्रति लगाव हेतु चित्रांक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्वयं रचित काव्य प्रतिगोगिता आयोजित करवा रही हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments