विज्ञान समिति उदयपुर ने किया विशाल विज्ञान मेले का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) श्रीमती फूलीदेवी अंशुल बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलवा (जिला-राजसमंद) में विज्ञान समिति, उदयपुर द्वारा 'इंदिरा अजय मुर्डिया चल विज्ञान प्रयोगशाला' का उपयोग करते हुए सोमवार को एक विशाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।


मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने विज्ञान मेले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने संस्था की 67 वर्ष पूर्व केलवा में स्थापना से लेकर आज तक समिति द्वारा किए गए विज्ञान एवं समाज सेवा के मुख्य क्रियाकलापों की जानकारी दी तथा जीवन में श्रेष्ठ कार्य करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

डॉ. के.पी. तलेसरा ने डॉ. होमी जहाँगीर भाभा, विक्रम साराभाई और डॉ. डी.एस. कोठारी द्वारा क्रमशः परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और रक्षा विज्ञान में किए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व एवं विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगारों की व्यापक जानकारी दी।  कार्यक्रम का संचालन स्थानीय शिक्षक अखिल नागदा ने किया।

विज्ञान मेला प्रभारी प्रकाश तातेड़ ने बताया कि  रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र एवं जीव विज्ञान के अनेक प्रतिदर्श एवं उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे विद्यार्थियों ने भारी संख्या में पूरी रुचि से देखा तथा विज्ञान समिति के संबंधित विषयों के विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।  प्रदर्शनी में डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. के.पी. तलेसरा, रेणु भंडारी, इंजी. अरुण अग्रवाल, गीता सिंह, पंकज शर्मा, मधु मित्तल, डॉ. बी.एल. चावत, अविनाश भटनागर, मंजुला शर्मा आदि ने मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में प्राचार्यद्वय मांगीलाल तेली और राजकुमार लक्षकार एवं तेरापंथ सभा के पदाधिकारी दिनेश कोठारी, नरेंद्र बोहरा, सुभाष कोठारी, ख्यालीलाल कोठारी, देवीलाल कोठारी का सराहनीय सहयोग रहा। सात घंटों का यह आयोजन  दूर सुदूर एवं ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों मे विज्ञान चेतना जागृत करने का सक्षम माध्यम बना है व अगले चरण में कतिपय समूह उदयपुर आकर प्रयोगशाला कार्यक्रम हेतु पंजीकृत हुए हैं।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments