हिंदी सप्ताह-2026 के अंतर्गत महवा एवं दौसा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा द्वारा आयोजित हिंदी सप्ताह-2026 के अंतर्गत महवा एवं दौसा में विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि हिंदी सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

महवा में सुलेख एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता - पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महवा में विद्यार्थियों के लिए सुलेख एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 7 के विद्यार्थियों ने दिए गए हिंदी गद्यांश को देवनागरी लिपि में सुंदर, स्वच्छ एवं स्पष्ट लिखावट में लिखकर अपनी लेखन क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में कु. ज्योति चौधरी ने प्रथम, आँचल मीना ने द्वितीय तथा हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में प्राची सैनी ने प्रथम, सैनी ने द्वितीय तथा रूपल कुमारी प्रजापत एवं मयूर महावर ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहनस्वरूप सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। संस्थान द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीना, प्राध्यापक प्रियंका मीना, कमलेशी मीना, उमेश सामरिया एवं श्याम सुंदर गुर्जर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन प्रभारी डॉ. प्रेम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के महत्व एवं दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

दौसा में ‘भारत माँ की चिट्ठी मेरे नाम’ पर पत्र लेखन - दौसा स्थित एम.आर. मूनराइज पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत कक्षा 3 से 7 के विद्यार्थियों के लिए सुलेख लेखन तथा कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों के लिए ‘भारत माँ की चिट्ठी मेरे नाम’ विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पत्र लेखन में विद्यार्थियों ने देश, भाषा, संस्कृति, प्रकृति, वर्तमान चुनौतियों एवं अपने कर्तव्यों से जुड़े विचारों को रचनात्मक एवं भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया। वहीं सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर, स्वच्छ एवं शुद्ध लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता में 30 तथा पत्र लेखन में 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कवि दिनेश तूफानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर, भाषाई विविधता और राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने हिंदी के वैज्ञानिक स्वरूप, भाषिक सशक्तता एवं समृद्ध अभिव्यक्ति क्षमता पर प्रकाश डालते हुए हिंदी को जीवन एवं व्यवहार से जोड़ने तथा भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुरेश प्रजापत, प्रबंध निदेशक अरविंद प्रजापत, नीलम शर्मा, सुमलेश गुर्जर, कमली सैनी, तन्नू जांगिड़, श्यामा शर्मा, जितेंद्र प्रजापत एवं मोनू सैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल युग में हिंदी की संभावनाएँ’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने डिजिटल माध्यमों, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया में हिंदी के बढ़ते प्रयोग तथा भाषा के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को हिंदी के समकालीन स्वरूप पर विचार करने और अपनी अभिव्यक्ति क्षमता विकसित करने का अवसर दिया।

कार्यक्रमों का संयोजन देवगिरि संस्थान महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रेमवती शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि हिंदी सप्ताह की आगामी गतिविधियों में हिंदी गीत प्रतियोगिता, काव्य गोष्ठी एवं समापन समारोह आयोजित किए जाएंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments