हिंदी सप्ताह में गूंजा काव्य का स्वर, विविध रसों से सजी काव्यगोष्ठी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा की ओर से आयोजित हिंदी दिवस सप्ताह के तहत ज्ञानसागर क्लासेज, दौसा में काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के समक्ष माल्यार्पण एवं वंदना से हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार नवल सैहणा एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमवती शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार महेश बालाहेड़ी ने संस्थान का परिचय एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद बुद्धिप्रकाश महावर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर माँ शारदे से ज्ञान, बुद्धि एवं आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की।

काव्यगोष्ठी में भक्ति, वीर, हास्य, प्रेम तथा सामाजिक सरोकारों के विविध रंग देखने को मिले। लोकेंद्र भारद्वाज ने “वो मिले जो बस मिले कुंज में, कान्हा बस ये कहे—राधिका, राधिका” प्रस्तुत कर भक्ति रस की सरस अभिव्यक्ति दी, जिस पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। जयपुर से पधारे ललित भारद्वाज ने “चरखे से काम नहीं चलता, तलवार उठानी पड़ती है” जैसे ओजपूर्ण गीत के माध्यम से वीर रस का प्रभावी संचार किया।

डॉ. प्रेमवती शर्मा ने ‘बुढ़ापा’ एवं ‘दुखी क्यों तू इतना’ जैसी रचनाओं के माध्यम से जीवन के यथार्थ और मानवीय संवेदनाओं को स्वर दिया। वहीं निखिल शौर्य शर्मा ने अपनी ओजपूर्ण रचना के माध्यम से संघर्ष एवं सामाजिक परिस्थितियों को अभिव्यक्ति दी। उनकी प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया।

बुद्धिप्रकाश महावर ने ‘नीली आँखों वाली वो लड़की’ गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। वरिष्ठ साहित्यकार नवल सैहणा जी ने पति-पत्नी के रिश्ते पर आधारित हास्य रचना सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। दिनेश तूपानी ने “फिजा तेरी अदाओं की नवल गुलशन खिलाती है, अनाड़ी एक ऐसा हूँ जिसे कविता सिखाती है” सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।

काव्यगोष्ठी में बाल एवं किशोर रचनाकारों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बाल कवि एवं अभिनेता आरव कौशिक ने “मातृभाषा हमारी हिंदी है” तथा “चेतक की टापें लाया हूँ, राणा का भाला लाया हूँ” प्रस्तुत कर श्रोताओं की सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम के अंत में देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने मायड़ भाषा में जल संरक्षण पर रचना प्रस्तुत कर जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू जी राजस्थानी ने किया। काव्यगोष्ठी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को हिंदी साहित्य, काव्य और उसके विविध रसों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया।

इस अवसर पर ज्ञानसागर क्लासेज, दौसा की ओर से सभी कवियों को अल्पाहार एवं पेन उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की ओर से ज्ञानसागर क्लासेज परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संस्थान की संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने बताया कि हिंदी सप्ताह का शुभारंभ 14 सितंबर से हुआ और विभिन्न विद्यालयों में निबंध, प्रश्नोत्तरी, भाषण, सुलेख, पत्र लेखन सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। 19 सितंबर को हिंदी सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागी रहे प्रतिभागियों को सम्मान पत्र एवं पुस्तकों से पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अतिथियों को भी पुस्तकें भेंट करने की पहल की गई है, ताकि सम्मान के साथ पढ़ने-पढ़ाने की संस्कृति को बढ़ावा मिले। आज मोबाइल की बढ़ती निर्भरता के बीच बच्चों और युवाओं को शब्दों एवं पुस्तकों से जोड़कर पुस्तक को अपना मित्र बनाने की दिशा में संस्थान निरंतर प्रयासरत है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments