विज्ञान समिति ने धूमधाम से मनाया 59वां अभियंता दिवस, 32 अभियंताओं का किया सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति एवं डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 59वें अभियंता दिवस (Engineers Day) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तान जिंक के पूर्व सीईओ इंजीनियर अखिलेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ. के.एल. तोतावत ने की।

मुख्य अतिथि इंजीनियर अखिलेश जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आज की सबसे महती आवश्यकता यह है कि हमारे युवाओं में वैज्ञानिक सोच (Scientific Temperament) को विकसित किया जाए।" कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था गीत के पश्चात इंजीनियर एम.पी. जैन ने इंजीनियर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं मुख्य वक्ता इंजीनियर आर. के. चतुर ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनके इस योगदान को देश में सदैव पूर्ण सम्मान मिला है। 

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस गरिमामय समारोह में विज्ञान समिति से जुड़े 32 वरिष्ठ एवं उत्कृष्ट अभियंताओं की उल्लेखनीय सेवाओं का विवरण देते हुए उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। समारोह में कुल प्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, एस.सी.के. वैद, अनिल गोधा, राजेंद्र खोखावत, विमल शर्मा, बी.एल. खमेसरा, महावीर प्रसाद जैन, अशोक जैन, अरुण कोठारी, यशवंत बोलिया, सुभाष मेहता सहित समिति के सदस्य एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments