विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्वभारती संस्थान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027' के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में रखे गए कुल 20 प्रश्नों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं को 10 मिनट का समय दिया गया। 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों में युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व, ज्ञान, रचनात्मक चिंतन तथा सक्रिय नागरिक सहभागिता की भावना विकसित करना था। माय भारत पोर्टल युवाओं में नेतृत्व विकास के साथ साथ उनमें कौशल निर्माण, स्वयंसेवा और राष्ट्रीय महत्व की गतिविधियों में सहभागिता के अवसर प्रदान करता है। 

एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता देते हुए क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों में निहित भारत संबंधी सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय विकास, युवा नेतृत्व एवं समसामयिक विषयों से संबंधित ज्ञान को परखा गया। प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जागरूकता एवं ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास तथा त्वरित निर्णय क्षमता को भी प्रोत्साहित किया। समय-समय पर आयोजित होने वाली ऐसी क्विज प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपने अध्ययन की जानकारी का परीक्षण करने तथा नए विषयों के बारे में जानने का अवसर मिलता है । 

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में प्रश्नों के उत्तर देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रतियोगिता से पूर्व विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता के सम्पूर्ण स्टेप्स की जानकारी दी गई तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संबंध में बताया गया कि इसके माध्यम से सदैव युवाओं को नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागी बनाने पर विशेष बल दिया जाता है। इस दौरान जो विद्यार्थी माई भारत पोर्टल से अनभिज्ञ थे, उन्हें स्वयंसेवकों द्वारा सहायता कर इस महनीय पोर्टल के अंतर्गत पंजीकृत किया गया। आयोजित संपूर्ण शिविर को एनएसएस इकाई प्रथम एवं एनएसएस इकाई द्वितीय प्रभारियों अभिषेक चारण एवं डॉ. अमिता जैन द्वारा संचालित किया गया। शिविर के अन्त में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को अल्पाहार दिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069








Post a Comment

0 Comments