सभापति पद से वंचित रखने पर सैनी समाज में आक्रोश, बैठक में चुनावी जवाब का ऐलान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) तहसील चौमूं में वर्तमान राजनीतिक माहौल को लेकर सैनी समाज चौमूं की एक महत्वपूर्ण बैठक रींगस रोड स्थित समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया और सभापति पद को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उपस्थित लोगों ने पूरे घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करते हुए समाज की आगामी रणनीति पर भी चर्चा की।


बैठक में समाजबंधुओं ने कहा कि भाजपा से सैनी समाज के 7 प्रत्याशियों के जीतने तथा एक निर्दलीय पार्षद द्वारा समर्थन घोषित किए जाने के बावजूद सैनी समाज को सभापति पद से वंचित रखा गया। इसे लेकर बैठक में मौजूद लोगों ने इसे समाज के साथ बड़ा धोखा बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि इस घटनाक्रम को समाज लंबे समय तक नहीं भूलेगा।

बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आगामी चुनावों में इस पूरे घटनाक्रम का जवाब वोट की ताकत के माध्यम से दिया जाएगा। समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। 

इसके साथ ही बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समाजबंधुओं ने तय किया कि सैनी समाज भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में समाज के अलावा अन्य समाजों के जनप्रतिनिधियों अथवा राजनीतिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

बैठक के बाद चौमूं की स्थानीय राजनीति में सैनी समाज के रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समाज की इस बैठक को आगामी राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments