राधाष्टमी एवं गणेशोत्सव पर मुस्कान क्लब में महिला सशक्तिकरण का अभिनव प्रयोग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) मुस्कान क्लब में आज राधाष्टमी एवं गणेशोत्सव के पावन अवसर पर एक सराहनीय अभिनव प्रयोग किया गया, जिसमें मंच संचालन का सम्पूर्ण दायित्व केवल महिला सदस्यों ने निभाया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की वरिष्ठ सदस्य कौशल्या गट्टानी ने की, जिनका रेणु माथुर द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम गणपति जी के समक्ष कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मंच संचालन की बागडोर कुसुम लता त्रिपाठी ने संभाली, जिनका रजनी जोशी ने बखूबी साथ दिया। इस विशेष अवसर पर मंच की महिला सदस्यों कौशल्या गट्टानी, कुसुम त्रिपाठी, रजनी जोशी, तुलसी राजोरा एवं सुशीला सुखवाल ने अपनी रचनाएं साझा कीं।

तदुपरांत कुसुम लता त्रिपाठी, ईश्वर जैन कौस्तुभ, मंजू सनाढ्य, रेखा वर्मा, कुसुम अग्रवाल, नीरू मिश्रा, सुधा व्यास, लक्ष्मी आस नानी, हरप्रीत मक्कड़, जय किशन आसनानी, राज कुमार बाफना, अशोक चौबीसा, ऊषा कुमावत, दिलीप पोरवाल, एम.पी. माथुर, के.के. त्रिपाठी, प्रदीप चौहान, आशा मंडोवरा,रजनी जोशी, नलिनी बंधु, सुनीता शर्मा, सुरेखा बाबेल, गिरीश तलदार, पुरुषोत्तम अजमेरा और दामों सैनी ने गणपति जी एवं राधे रानी के सम्मान में अपनी सुंदर रचनाएं प्रस्तुत कीं।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने कहा कि ऐसे अभिनव प्रयोग भविष्य में भी किए जाने चाहिए, जो महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दें। इसके बाद तुलसी राजोरा के उद्बोधन एवं रजनी जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के पश्चात् प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments