हिंदी सप्ताह के समापन पर साहित्य और प्रतिभा का सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान, दौसा की ओर से आयोजित हिंदी दिवस सप्ताह का समापन शनिवार को संस्कृत कॉलेज, दौसा के सभागार में साहित्यिक गरिमा और उत्साह के साथ हुआ। सप्ताह भर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं, प्रतिभागियों, साहित्यकारों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सहयोगियों को प्रमाण-पत्र एवं साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत कॉलेज के प्राचार्य सीताराम गुर्जर रहे तथा अध्यक्षता पूर्व शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रेमवती शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं शिक्षाविद सुशील शर्मा तथा साहित्यकार एवं शिक्षाविद बाबूलाल बोहोरा मंचासीन रहे। संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ शारदे के समक्ष वाणी वंदना से हुआ। बुद्धिप्रकाश महावर ने वाणी वंदना तथा दिलीप शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्यपाठ किया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा :-

हिंदी दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘डिजिटल युग में हिंदी की संभावनाएँ’ विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चंचल राजपूत ने प्रथम, दीपिका वर्मा ने द्वितीय तथा राधिका सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राधिका शर्मा, मुस्कान साहनी एवं शिवानी मीणा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी को प्रमाण-पत्र एवं साहित्यिक पुस्तकें प्रदान की गईं।

सुलेख प्रतियोगिता में मूनराइज पब्लिक स्कूल से नितेश गुर्जर (कक्षा 7) प्रथम, नेहा गुर्जर (कक्षा 5) द्वितीय तथा ईशा प्रजापत (कक्षा 4) तृतीय रहीं। कालोता विद्यालय से वंदना गुर्जर प्रथम, दीपिका रेशवाल द्वितीय तथा कनिका जांगिड़ तृतीय रहीं। पीएम श्री विद्यालय महुआ से प्राची सैनी प्रथम, पलक सैनी द्वितीय तथा सपना कुमारी प्रजापत एवं पायल मावर तृतीय रहीं।

‘भारत माँ की चिट्ठी मेरे नाम’ विषय पर आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता में मूनराइज पब्लिक स्कूल से मोहित चंदवाना प्रथम, शिवानी गुर्जर द्वितीय तथा मुस्कान सैनी तृतीय रहीं।

भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री महुआ विद्यालय से ज्योति चौधरी प्रथम, काजल मीणा द्वितीय तथा हर्षिता तृतीय रहीं। वहीं ‘सुरों में हिंदी’ ऑनलाइन गीत-संगीत प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से डिजिटल प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

काव्यपाठ से सजा समापन समारोह :-

समापन समारोह में सूरज महावर, नरेंद्र भंडारी, दिलीप शर्मा, नवल सेहड़ा, निखिल शौर्य, रामबाबू राजस्थानी एवं बुद्धिप्रकाश महावर ने अपनी रचनाओं का काव्यपाठ किया। विभिन्न भावों से ओतप्रोत रचनाओं ने सभागार को साहित्यिक रंगों से भर दिया। सभी काव्यपाठ करने वाले साहित्यकारों को दुपट्टा पहनाकर प्रमाण-पत्र एवं साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ब्रजमोहन गौड़ द्वारा रचित एवं शुभ्रा द्वारा गाए गए संस्थान गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी गई। गीत ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। परिचर्चा में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले दस प्रतिभागियों को भी साहित्यिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

हिंदी के साथ भारतीय भाषाओं के संरक्षण का संदेश :-

इस अवसर पर आजाद कलम मंच के संस्थापक साहित्यकार राजेंद्र यादव ने हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए अन्य भारतीय भाषाओं को भी पढ़ने और सीखने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए। संस्थान की ओर से उनका दुपट्टा एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।

बाबूलाल बोहोरा ने साहित्य के उत्थान एवं संवर्धन के लिए देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान तथा संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संस्थान के प्रयासों के प्रति आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने अपनी कविता का काव्यपाठ भी किया।

मुख्य अतिथि सीताराम गुर्जर ने हिंदी के पठन-पाठन एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस सप्ताह का समापन संस्कृत महाविद्यालय में होना विशेष गौरव का विषय है। संस्कृत और हिंदी के भाषिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालय में हिंदी दिवस के समापन से आयोजन की सार्थकता और बढ़ जाती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. प्रेमवती शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, साहित्यकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे साहित्यिक आयोजनों को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई तथा सभी से संस्थान की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। सुशील शर्मा ने भी हिंदी दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी और राजस्थानी के लिए निरंतर कार्य का संकल्प :-

संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. निर्मला शर्मा ने कहा कि देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान भारतीय भाषाओं, विशेष रूप से हिंदी के प्रचार-प्रसार, संवर्धन एवं साहित्यिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा एवं लोक-साहित्य के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में भी संस्थान की ओर से निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में साहित्य की विभिन्न विधाओं, शोध, सृजन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से संस्थान को और व्यापक स्तर पर सक्रिय करने की योजनाएँ हैं।

सहयोगियों का भी हुआ सम्मान :-

संस्थान की गतिविधियों में निःशुल्क सहयोग प्रदान करने वाले बिट्टू फोटोग्राफर एवं बिट्टू स्टूडियो के दिव्यांशु शर्मा को भी दुपट्टा एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। फोटोग्राफी में दिनेश कुमार तूफानी एवं दिव्यांशु शर्मा का सहयोग रहा।

कार्यक्रम का संचालन रामबाबू राजस्थानी ने किया। स्वागत वक्तव्य एवं सप्ताह भर की गतिविधियों का परिचय डॉ. निर्मला शर्मा ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेमवती शर्मा ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments