सुबोध पब्लिक स्कूल सांगानेर में धूमधाम से मनाया हिंदी दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट, सांगानेर, जयपुर में हिंदी दिवस 'हिंदी उत्सव' के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों ने आकर्षक मंच प्रस्तुति दी। 'शब्दांकुर' में नए शब्द, 'विचार-बिंदु' में सुविचार, 'दोहा-गुंजन' और 'काव्य-गुंजन' में दोहा व कविता पाठ किया गया। विद्यार्थियों ने 'भाषा-प्रण' में हिंदी के प्रयोग की शपथ ली। 'समाचार-सरिता', 'भाव-प्रकाश' भाषण और 'कथा-प्रवाह' में 'हिंदी की चिट्ठी' लघुकथा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रगान के साथ प्रार्थना सभा समाप्त हुई।

दूसरे भाग 'सृजन-उत्सव' में कक्षावार रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। नर्सरी में 'स्वर परेड' हुई, जिसमें बच्चों ने स्वरों को चित्रों के साथ बोलकर सुनाया। के.जी. में 'कहानी पूरी करो' गतिविधि में अधूरी कहानी को अपनी कल्पना से पूरा किया। प्रेप में कविता वाचन में बच्चों ने हिंदी कविताएँ सस्वर सुनाईं। 

कक्षा 1 में 'हिंदी का पिटारा' से बच्चों ने वस्तुएँ निकालकर उनके नाम बताए। कक्षा 2 में 'घूमता हिंदी चक्र' घुमाकर आए अक्षर से शब्द बनाए। कक्षा 3 में 'कुल-वृक्ष' गतिविधि में परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर पेड़ बनाया। कक्षा 4 में 'अक्षर-यात्रा' में वर्णों से नए शब्द बनाकर यात्रा पूरी की। कक्षा 5 में 'शब्द-संसार' के अंतर्गत हिंदी पर आकर्षक नारे लिखे। कक्षा 6 में 'शब्द-शुभकामना' के तहत सुंदर वंदन कार्ड बनाए। कक्षा 7 में 'साहित्य-स्मृति' में साहित्यकारों के विचारों से बुकमार्क तैयार किए। कक्षा 8 में 'वर्ण-कैनवास' में हिंदी वर्णों पर आधारित पोस्टर बनाए। कक्षा 9 में 'हिंदी_हमारी_शान' विषय पर भाव-अभिव्यक्ति लेखन किया। कक्षा 10 में 'भाषा-बोध एवं अक्षर-संकल्प' के तहत हिंदी के सम्मान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

सभी विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनकी प्रेरणा से यह उत्सव हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व का भाव जगाते हुए हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

बायोलॉजी किट आज़माएं

बायोलॉजी किट आज़माएं

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments