एसेक्स फार्म अंडर-16 बनी चैंपियन, फाइनल में कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रनों से हराया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) लेट्स प्ले स्पोर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित 9वीं हरवीर मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का खिताब एसेक्स फार्म अंडर-16 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में एसेक्स फार्म अंडर-16 ने कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर को 211 रनों से करारी शिकस्त दी।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसेक्स फार्म अंडर-16 की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। टीम की ओर से सक्षम यादव ने शानदार शतक लगाते हुए 110 रन बनाए, जबकि युवीश सिंह ने 94 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की ओर से माधव अग्रवाल और वत्सल ने दो-दो विकेट हासिल किए।

329 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कौशल क्रिकेट कोचिंग सेंटर की टीम एसेक्स फार्म के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 23.4 ओवर में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

एसेक्स फार्म अंडर-16 की ओर से कबीर चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस तरह एसेक्स फार्म अंडर-16 ने फाइनल मुकाबला 211 रनों से जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। शानदार 110 रनों की पारी खेलने वाले सक्षम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में राजन मनचंदा, पूर्व संयुक्त सचिव, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA), रोशन क्लब के सचिव एवं भाजपा स्पोर्ट्स सेल, दिल्ली के संयोजक, तथा संतोष कुमार राय, IAS, विशेष सचिव, गृह विभाग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और क्रिकेट के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता ने उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य के लिए अनुभव हासिल करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments