अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ संगीत कलाकार सम्मान समारोह 2026 में डॉ. सुरेश चंद शर्मा हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ संगीत कलाकार सम्मान समारोह 2026  शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी अवधेशाचार्य और पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट रहे। जिन्होंने वरिष्ठ संगीत कलाकारों का सम्मान किया। समारोह का आयोजन कला मर्मज्ञ और राष्ट्रपति से सम्मानित आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया ने किया।


समारोह में पद्म भूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री गुलाबो सपेरा, उस्ताद अनवर हुसैन, आर्टिस्ट रामू रामदेव, हरिहर शरण भट्ट, कथक गुरु राजेंद्र राव, विदुषी प्रोफेसर मधु भट्ट और डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा सहित देश भर से आए सभी 125 वरिष्ठ कलाकारों को प्रशस्ति सम्मान पत्र गोल्डन फ्रेम और पारदर्शी एक्रेलिक शीट में तैयार किया गया | सभी को मंच पर बुलाकर सम्मान प्रदान किया। सत्यनारायण पाटोदिया ने कहा कि संगीत सीखने, साधना करने और सृजन करने की कोई उम्र नहीं होती, समाज अक्सर प्रसिद्ध कलाकारों को तो पहचान लेता है लेकिन ऐसे अनेक वरिष्ठ साधक भी हैं जिन्होंने बिना किसी प्रचार और अपेक्षा के अपना पूरा जीवन संगीत और नृत्य को समर्पित कर दिया। यह आयोजन उन्हीं मौन साधको को समाज के सामने पहचान देने का प्रयास है।

डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने राष्ट्रपति से सम्मानित आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि वरिष्ठ संगीत कलाकारों को सम्मानित करने वाले कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और संगीत परंपरा के प्रति आपके समर्पण का सुंदर उदाहरण है। यह सम्मान मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति एवं संगीत की क्षेत्र में अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉक्टर राम शर्मा प्राचार्य जयपुर संगीत महाविद्यालय ने किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

बायोलॉजी किट आज़माएं

बायोलॉजी किट आज़माएं

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments