राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ सामाजिक समस्याओं के समाधान में नवाचार की भूमिका पर विशेष व्याख्यान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में नवाचार प्रकोष्ठ, आईक्यूएसी एवं एनएसएस इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस स्वयंसेविकाओं के लिए “सामाजिक समस्याओं के समाधान में नवाचार की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की नवाचार प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. हंसा लुनायच एवं सदस्य डॉ. शाहिना परवीन ने छात्राओं को नवाचार की अवधारणा, सामाजिक समस्याओं की पहचान तथा नवीन एवं रचनात्मक समाधानों के माध्यम से उनके निराकरण की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सामाजिक समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनमें नए विचार विकसित करने तथा उन विचारों को व्यवहार में परिणत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में समुत्कर्ष युवा विकास नवयुवक मंडल संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सैन ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेविकाओं के लिए नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अपनी रचनात्मक सोच एवं नवीन विचारों के माध्यम से समाज की अनेक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा सकती है।

महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. उषा परनामी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए केवल ज्ञान अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समस्याओं को नए दृष्टिकोण से समझकर उनके व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता भी विकसित करना आवश्यक है।

कार्यक्रम में एनएसएस इकाई प्रथम की संयोजक डॉ. अनिता कुमावत एवं एनएसएस इकाई द्वितीय की संयोजक डॉ. रेशमा गमर उपस्थित रहीं। इसके साथ ही महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. भगवान सहाय शर्मा, डॉ. रीना शक्तावत, डॉ. अदिति चौधरी, डॉ. सिमंतिनी पालावत एवं डॉ. ऋचा गुप्ता सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामाजिक समस्याओं के समाधान से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक चिंतन, समस्या-समाधान की क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments