सुकून सुर रागिनी के साउंड ऑफ म्यूजिक 3.0 में सुरों और संगीत से सजी यादगार शाम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महावीर स्कूल ऑडिटोरियम, सी-स्कीम, जयपुर में 'सुकून सुर रागिनी' द्वारा 'साउंड ऑफ म्यूजिक 3.0 एन ईवनिंग ऑफ मेलोडीज, मेमोरीज एंड टुगेदरनेस' का भव्य आयोजन किया गया। इस संगीतमय कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम में जयपुर के अनेक गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगीतमय प्रस्तुतियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) मेजर जनरल अनुज माथुर, 'शिहान' राधे गोविंद माथुर, साकेत माथुर एवं डॉ. राजीव सक्सेना सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में कुल 37 एकल एवं युगल गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतिभागी गायकों ने विभिन्न दौर के लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करते हुए संगीत और पुरानी यादों का खूबसूरत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण लाइव सिंगिंग विद कराओके रहा।

कार्यक्रम का सफल निर्देशन ग्रुप डायरेक्टर नीरा राजबंशी तथा डायरेक्टर कर्नल (डॉ.) बी. एल. माथुर के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन के समन्वय में आयुषी कुलश्रेष्ठ एवं मुकुल कुलश्रेष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं मनोरंजक संचालन एंकर जितेन्द्र नाग ने किया। अपनी शानदार एंकरिंग के माध्यम से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और गीतों की प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों के साथ खूबसूरत संवाद स्थापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संध्या टंडन एवं अनुपमा माथुर का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनके सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की भव्यता को बेहतर स्वरूप मिला।

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गए कुछ प्रमुख गीतों में 'तू जहाँ जहाँ चलेगा', 'शोख़ियों में घोला जाए', 'पल पल दिल के पास तुम रहती हो', 'इक हसीन शाम को दिल मेरा खो गया', 'तुम्हारी जुल्फ़ के साये में शाम कर लूँगा', 'मेरे महबूब क़यामत होगी', 'चाँद सी महबूबा हो मेरी', 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू', 'मेरे नसीब में तू है कि नहीं', 'अरे दीवानों, मुझे पहचानो, मैं हूँ कौन', 'तारों में सज के अपने सूरज से', 'पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले' और 'एक मैं और एक तू' जैसे लोकप्रिय गीत शामिल रहे। इन गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संगीत के स्वर्णिम दौर की यादों से जोड़ दिया।

'साउंड ऑफ म्यूजिक 3.0' का उद्देश्य केवल संगीत प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से मेलोडी, यादों और आपसी जुड़ाव को एक मंच पर लाना था। 37 एकल एवं युगल प्रस्तुतियों ने विभिन्न पीढ़ियों के लोकप्रिय बॉलीवुड संगीत की यादों को फिर से जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों और संगीत प्रेमियों ने गायकों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पूरी शाम संगीत, तालियों और खूबसूरत यादों से सराबोर रही। 'साउंड ऑफ म्यूजिक 3.0' ने जयपुर में एक यादगार संगीतमय शाम के रूप में अपनी विशेष छाप छोड़ी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments