दुर्गापुरा गौशाला में स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. महाविद्यालय (स्वायत्त), जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दुर्गापुरा स्थित गौशाला में स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश वर्मा, आईएएस, निदेशक, राष्ट्रीय सेवा योजना, नई दिल्ली थे। कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र गुप्ता, राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान तथा करिश्मा टांक, युवा अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, जयपुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रेणु जोशी ने कहा कि स्वच्छता एक सामूहिक जिम्मेदारी है और विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय की ओर से गोद ली गई दुर्गापुरा गौशाला में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गौशाला परिसर में श्रमदान करते हुए 80 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक एवं वेस्ट सामग्री एकत्रित की। 

मुख्य अतिथि रमेश वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा किए गए श्रमदान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाएं और प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के उचित निस्तारण के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस अवसर पर गौशाला में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अनंत विजया सोनी, डॉ. विशाल गौतम, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. राकेश धाबाई सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments