हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के कार्यालय अध्यक्ष डॉ एस एल मीना के दिशा निर्देशन तथा नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली, तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, वंदे मातरम गायन तथा पौधारोपण किया गया। इस रैली में कार्यालय के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। 

नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा कुमारी ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 09 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले इस स्वतंत्रता समारोह के अंतर्गत विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। तिरंगा हमारी आत्मीय भावनाओं से जुड़ा हुआ है यह हमें जाति, धर्म, संप्रदाय से उपर उठकर, सकारात्मक पहलुओं को संगठित कर एक मंच पर साथ रहने की प्रेरणा देता है। 

जगदीश यादव ने बताया कि तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर सरस्वती नगर की बालिकाओं की 10 अलग-अलग टीम बनाकर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विभिन्न थीम पर तिरंगा रंगोली बनाई गई। इस तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में गंगा तथा प्रांजना राजपुरोहित प्रथम, मोनिका प्रजापत तथा सपना गोस्वामी द्वितीय, गुन्नू चक्रधारी तथा स्नेहल प्रजापत तृतीय स्थान पर रही। 

वरिष्ठ वर्ग में तनिष्का पंवार तथा प्रेरणा बिश्नोई प्रथम, निशा कंवर तथा सरोज बिश्रोई द्वितीय, नेहा कंवर तथा हिमांशी परिहार तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जज की भूमिका कार्यालय प्रभारी डॉ वी के रावत, वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह पुरोहित तथा वैज्ञानिक डॉ अरविंद परिहार के द्वारा निभाई गई। 

प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर तथा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। वंदे मातरम के 150 वें वर्ष के स्मरणोत्सव पर 09 से 17 अगस्त को आयोजित तृतीय चरण में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन तथा तिरंगा वनम् वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। 

इस आयोजन में डॉ वी के रावत, डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ चंदन सिंह, डॉ अरविंद परिहार, जगदीश यादव, रमेश कुमार, अमित कुमार, भोमाराम सोलंकी, रणजीत मेघवाल, मुकेश गोयल, अंशुमन द्विवेदी, उदयवीर श्रीवास, सौरभ कुमार, हंसराज मीणा, दिनेश योगी, नीतू शर्मा, पंकज सक्सेना, जीवण कुमार, मनजीत सिंह, मनोहर गहलोत, प्रेमचंद, खेमराज, करतार हिंगोनिया ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समन्वय तथा संचालन जगदीश यादव के द्वारा किया गया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

 

Post a Comment

0 Comments