नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी : जागरूकता ही समाधान का सशक्त आधार

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा, जयपुर के नई किरण नशामुक्ति केंद्र, एनएसएस एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के पूजन एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिथियों का स्वागत-संभाषण किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.राजेंद्र राठौड़, सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं निदेशक, श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर ने उत्साहपूर्ण एवं प्रभावशाली अंदाज में “नशे की गिरफ्त में युवा पीढ़ी : समस्या और समाधान” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नशे की शुरुआत भले ही जिज्ञासा, तनाव या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या बन जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। 

नई किरण नशामुक्ति केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा ने विषय की पृष्ठभूमि रखते हुए नशामुक्ति अभियान की आवश्यकता एवं केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं में जागरूकता, संवाद और सकारात्मक जीवनशैली को नशे के विरुद्ध प्रभावी हथियार बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर एन.के. बावलिया तथा प्रोफेसर सुमन भाटिया, पूर्व प्राचार्य, राड़ावास एवं कंवरनगर व डाॅ. चित्रा व्यास, डॉ. राकेश वर्मा, डाॅ. शिखा पाटनी  की सार्थक उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर पूर्व में आयोजित नशामुक्ति निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे की समस्या, उसके दुष्परिणामों तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उपायों पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनुशारद पाठक के नेतृत्व में किया गया। डॉ. अनीता ज्याणी ने प्रभावी एवं सफल संचालन करते हुए कार्यक्रम को रोचक और संवादपरक बनाए रखा। अंत में डॉ. नीलम कृष्णिया ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवा पीढ़ी को स्वस्थ, सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments