बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की द्वादश कावड़ यात्रा जलाभिषेक व महाआरती के साथ संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) देर रात्रि दिनांक 16 अगस्त 2026 को हजारों कावड़ियों के महारकला स्थित श्री मालेश्वरनाथ मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी की एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।


भजन संध्या में पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, एडवोकेट सुनील उप्पल, ऋतुराज यादव,  प्रदेश कांग्रेस सचिव अभिषेक सैनी, अरविंद यादव, डॉ. ओ पी कटारिया, गोविंद विजयवर्गीय, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, सायर तंवर, एम बी स्वीट्स के मदन बागड़ा, उद्योगपति मनोज अग्रवाल, ओम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे |

वहीं बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की द्वादश कावड़ यात्रा का आज प्रातः 4:15 बजे श्री मालेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक व महाआरती के साथ शुभारंभ हुआ। यहां से भव्य आतिशबाजी के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरूष कावड़िए एवं श्रद्धालु कावड़ लेकर चौमूं के लिए रवाना हुए तथा ग्राम महारकला, सामोद, बंदोल  नीमड़ी, बाईपास होते हुए पक्का बंधा पहुंची, जहां से यात्रा में विशाल लाव-लश्कर के साथ 251 फीट भगवा ध्वज, हाथी, घोड़े, ऊंट, जालंधर का प्रसिद्ध अखाड़ा प्रदर्शन, जयपुर की बलवंत व्यायाम शाला का अखाड़ा प्रदर्शन, धार्मिक एवं आकर्षक देवी देवताओं की 12 फीट ऊंची झांकियां, अघोरी झांकी, अजमेर का प्रसिद्ध भांगड़ा, जयपुर का प्रसिद्ध बैंड विभिन्न प्रदर्शन तथा स्काउट गाइड दल शामिल करते हुए कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए चौमूं स्थित अग्रेश्वर महादेव, अग्रवाल धर्मशाला में यात्रा का विसर्जन, सहस्त्रघट एवं महाआरती से समापन हुआ। इस दौरान अग्रवाल समाज द्वारा कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल थे। 

शहरवासियों में भी खासा उत्साह रहा :-

आज चौमूं में कावड़ यात्रा के पहुंचने को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह रहा। हजारों शिवभक्तों के जयकारों, गाजे-बाजे और भव्य लाव-लश्कर के साथ चौमूं में यात्रा का भव्य स्वागत देखने को मिला । यात्रा मार्ग में दोनों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा, जलपान, स्वागत द्वार, डीजे, प्रमुख मंदिरों द्वारा आरती आदि कर स्वागत किया गया |


इस दौरान दिनेश गौरा, नीमड़ी में सत्यम एडवरटाइजिंग, पक्का बंधा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अभिषेक सैनी, सैनी समाज चौमूं , रालोपा के छुट्टन यादव, बस स्टैंड पर श्याम शर्मा, माही हॉस्पिटल, एम बी स्वीट्स, देवश्री टेलीकॉम, गोविंद विजयवर्गीय, नीलेश सर्राफ, दी बार एसोसिएशन चौमूं , पारीक समाज चौमूं, आकाश कान्वेंट स्कूल तथा श्री प्रताप इंटरनेशनल स्कूल चौमूं, विश्वभारती शिक्षण संस्थान, आर थ्री इंटीरियर्स, सुभाष सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी मंडल चौमूं ,बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद,  सेवा भारती ,टू व्हीलर एसोसिएशन,चौमूं नगर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों व आमजन आदि द्वारा आदि सहित संपूर्ण यात्रा मार्ग में भव्य स्वागत किए गए । श्रद्धालुओं ने यात्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । कार्यक्रम में बाबा अमरनाथ कावडिया संघ चौमूं नगर के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments