खेल व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण के आधार- प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में खेल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती उत्साह और खेलभावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित संकाय सदस्यों, खिलाड़ियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय खेल योगदान को श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस दौरान सभी ने खेलभावना, अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की शपथ भी ली। प्राचार्य प्रो. सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को उनके संघर्ष, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और खेल के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। 

कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय राड़ावास के प्राचार्य प्रोफेसर एन.के. बावलिया ने खेलों के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. रामेश्वर लाल मीणा ने किया। मेजर ध्यानचंद स्मृति सभा के उपरांत महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल के फ्रेंडली मैचों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने खेल मैदान पर अपनी प्रतिभा और खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद को खेलीय श्रद्धासुमन अर्पित किए। मैत्रीपूर्ण मुकाबलों ने विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग का संचार किया तथा आपसी सहयोग एवं टीम भावना को मजबूत किया। 

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर चिरंजी लाल परिहार, प्रोफेसर सूर्यप्रकाश शर्मा, डॉ. अशोक मीणा, डॉ. शंकरलाल चौपड़ा, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा, डॉ. राजेन्द्र गोलाडा एवं डॉ. हरिनारायण मीणा सहित संकाय सदस्य, खिलाड़ी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मेजर ध्यानचंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां यह संदेश देती हैं कि प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समर्पण जुड़ जाए तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ, अनुशासित एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। स्मृति सभा का संचालन प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments