सुकून सुर रागिनी द्वारा आयोजित SOUND OF MUSIC 2.0 ने बांधा समां, सदाबहार गीतों से सराबोर हुई संगीतमयी शाम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुकून सुर रागिनी द्वारा आयोजित "SOUND OF MUSIC 2.0 का भव्य आयोजन रविवार को RIC Mini Auditorium-1, जयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे सभागार को सुरों और तालियों की गूंज से भर दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प‌द्मश्री अहमद हुसैन एवं प‌द्मश्री मोहम्मद हुसैन रहे। उनके साथ जयपुर शहर की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों, कला एवं संस्कृति जगत के गणमान्य अतिथियों तथा संगीत प्रेमियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

सुकून सुर रागिनी की निदेशक नीरा राजवंशी ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं दर्शकों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को मानसिक सुकून और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना है।

कार्यक्रम के समन्वयक आयुषी कुलश्रेष्ठ एवं मुकुल कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्थाएँ, सुसज्जित मंच एवं लाइटिंग तथा अनुशासित आयोजन की जिम्मेदारी उन्होंने बखूबी निभाई। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कलाकारों, सहयोगियों एवं दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं आकर्षक मंच संचालन संस्था के प्रबंधक जितेन्द्र नाग ने किया। अपनी सहज, ओजपूर्ण एवं प्रभावी शैली से उन्होंने पूरे कार्यक्रम को एक सूत्र में पिरोए रखा। उनके उत्कृष्ट संचालन ने प्रत्येक प्रस्तुति को दर्शकों से जोड़ते हुए कार्यक्रम को और अधिक जीवंत एवं यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार बॉलीवुड गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख प्रस्तुतियों में "कहीं दीप जले कहीं दिल", "हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे", "तुम्हारी नज़र क्यों ख़फ़ा हो गई", "बिखरा के जुल्फें चमन में न जाना", "अभी न जाओ छोड़कर" "रात अकेली है" एवं "रात बाकी, बात बाकी", "देखो मैंने देखा है एक सपना", "आओ तुम्हें चाँद पर ले जाएँ", "आने से उसके आए बहार", "जादूगर तेरे नैना", "जाने क्या बात है", "याद आ रहा है", "लाखों हैं निगाह में", "कहीं दूर जब दिन ढल जाए", "मेरा एक सपना है", "मैं न भूलूँगा, कोरा कागज़ था ये मन मेरा", "झूमती चली हवा, जाइए आप कहाँ जाएँगे", "है अपना दिल तो आवारा" सहित अनेक सदाबहार गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के प्रशासनिक सदस्य कर्नल बी एल माथुर, अनुपमा माथुर और मुकेश मुतरेजा का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। मंच संचालन एवं कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रभावशाली रहा, जिसकी सभी अतिथियों ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों, तकनीकी टीम एवं संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि "SOUND OF MUSIC 2.0" केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि सुरों, भावनाओं और आत्मीयता का ऐसा उत्सव है जिसने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति के मन में अविस्मरणीय छाप छोड़ी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

समय और कैलेंडर

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments