सोहन शर्मा को बनाया जाखल नगर पालिका चुनाव का प्रभारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जमवारामगढ़ (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने जमवारामगढ़ निवासी एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सोहन शर्मा को जाखल नगर पालिका चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा उन्हें दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संगठन में उनके प्रति विश्वास और उनकी सक्रिय संगठनात्मक भूमिका के रूप में देखा जा रहा है।

सोहन शर्मा लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से जाखल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

जाखल नगर पालिका चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर सोहन शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा।”

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और भाजपा की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और सामूहिक प्रयासों से ही चुनावी सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। जाखल नगर पालिका क्षेत्र में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावी रणनीति के तहत चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

सोहन शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सोहन शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जाखल नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Post a Comment

0 Comments