सारस्वत परिवार तीज उत्सव में संस्कृति, परंपरा और उत्साह का जमा रंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सारस्वत महिला मंडल, जिला जयपुर द्वारा सारस्वत ब्राह्मण समाज, जिला जयपुर एवं सारस्वत युवा मंडल, जिला जयपुर के सहयोग से आयोजित “सारस्वत परिवार सावन उत्सव सीजन 5 - "आया सावन झूम के” तीज उत्सव का आयोजन महल रजवाड़ा रिसोर्ट, वैशाली नगर, जयपुर में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सावन-तीज की पारंपरिक रंगत, पारंपरिक वेशभूषा, रैम्प वॉक, कपल्स की भागीदारी, नृत्य प्रस्तुतियों, मनोरंजक गेम्स और विशेष आकर्षणों ने सभी का मन मोह लिया।


उपाध्यक्ष राखी शुक्ला ने बताया कि आयोजन की शुरुआत गणेश वंदना तथा दीप प्रज्वलन सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर के महामंत्री सुरेश सारस्वत,विशिष्ट अतिथि सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर के अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा तथा महिला मंडल जिला जयपुर की अध्यक्षा कुलदीप शर्मा तथा आयोजक टीम के सभी सदस्य द्वारा हुआ।

गणेश भगवान की वंदना से आयोजन का श्रीगणेश हुआ। महिला मंडल द्वारा यह पांचवीं बार सफल समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं तथा कपल्स रैंप वाक किया जिसके अंतर्गत 60 वर्ष से ऊपर की सावन  महारानी का खिताब  मंजू शर्मा ने , 40-60  में रितु सारस्वत‌ ने मझली सावन रानी का, पहले रनर अप मनीषा शर्मा, 20-40  में सलोनी शर्मा ने लाडो रानी तथा पहले रनर अप प्रशंसा शर्मा ने जीते। 

रविका एवं राहुल शर्मा की जोड़ी ने हुकुम सा- रानी सा का टाइटल जीता, संध्या एवं रजत सारस्वत ने बन्ना सा एवं बन्नी सा का टाइटल जीता। निर्णायक की भूमिका कीर्ति सारस्वत तथा जाने-माने एंकर ऋषभ द्वारा किया गया।

 नृत्य के बिना त्योंहार उत्सव अधूरा है, इसी कड़ी में युवतियों ने नृत्य की बहुत सुंदर पेशकश की। जिसमें अनुष्का शर्मा, मोनिका गोस्वामी, नीतू शर्मा , बरखा शर्मा, काम्या सारस्वत, रश्मि सारस्वत  द्वारा विशेष तालियां बटोरी गई। शशी शर्मा ने पहला गेम जीत तालियाँ बटोरी मंच संचालन प्रसिद्ध एंकर राखी शुक्ला तथा मयूरी शर्मा ने रोचक अंदाज मे एंकरिंग कर सबका दिल जीत लिया  । 

समाज के गणमान्य अतिथि में सारस्वत ब्राह्मण समाज जिला जयपुर के महामंत्री सुरेश सारस्वत , दिनेश सारस्वत (उपाध्यक्ष) प्रशांत गोस्वामी (प्रचार मंत्री), ललिता शुक्ला (अध्यक्षा  अखिल राजस्थान, पुष्कर ), युवा मंडल जिला जयपुर अध्यक्ष रजत सारस्वत , कर्नल धर्मवीर शर्मा ,रविंद्र शर्मा , डॉ. अभिषेक ओझा, शकुंतला ओझा, केप्टन डोली भी  उपस्थिति रहीं।  

आयोजन में महिला मंडल की पदाधिकारी डॉ. सरीना कालिया, राखी शुक्ला, सुनीता उपाध्याय, ऋतु ओझा, रचना शर्मा, डॉ. मिनीता ओझा, संगीता शर्मा, वसुधा सारस्वत,सोनी ओझा, सरला शर्मा, कुसुम शर्मा,  रजत शर्मा का योगदान विशेष रहा।

सारस्वत समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगित में हिस्सा लिया । कई गेम्स खेले और पुरस्कार प्राप्त किये। सावन उत्सव में शामिल हुए अतिथियों का अतिथियों का महिला मंडल की अध्यक्षता कुलदीप शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सहयोग कर्ता में वीरेन्द्र -संगीता शर्मा, शकुंतला ओझा, धमेन्द्र -सुनीता ओझा, मालती, संगीता शुक्ला, निशा शुक्ला, शोभा सारस्वत का  गुप्त राशि सहयोग रहा |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments