साक्षी जैन ने रचा इतिहास, सीनियर एनालिस्ट (लीगल) परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया प्रथम रैंक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

रुड़की (संस्कार सृजन) रुड़की के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि नगर निवासी अभिषेक राय की धर्मपत्नी साक्षी जैन ने नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट द्वारा आयोजित सीनियर एनालिस्ट (लीगल) पद की चयन परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 

इस पद के लिए कुल दो रिक्तियां निर्धारित थीं, जिनमें एक सीट अनारक्षित तथा एक सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए थी। साक्षी जैन ने अनारक्षित वर्ग की एकमात्र सीट पर चयन प्राप्त किया। साक्षी जैन  सुतेज जैन एवं अमिता जैन की सुपुत्री हैं। उनका जन्म एवं प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में हुई। उन्होंने वर्ष 2019 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ओडिशा से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की और अपनी बैच में चतुर्थ रैंक हासिल की। 

इसके बाद वर्ष 2021 से वह दिल्ली में विधि व्यवसाय (प्रैक्टिस) कर रही हैं। जनवरी 2025 में साक्षी जैन का विवाह रुड़की निवासी अभिषेक राय के साथ हुआ। विवाह के पश्चात रुड़की से जुड़ी साक्षी की इस उपलब्धि ने स्थानीय परिवार, शिक्षाविदों एवं शुभचिंतकों में विशेष उत्साह पैदा किया है।

साक्षी की सास किरण राय हरजोली झोझा, उत्तराखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं, जबकि उनके ससुर अवधेश कुमार राय ‘राय डिजिटल स्टूडियो’ का संचालन करते हैं। साक्षी के पति अभिषेक राय देवास, मध्यप्रदेश स्थित सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड  की इकाई बैंक नोट प्रेस, देवास में कार्यरत हैं।

अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना साक्षी जैन की विधि क्षेत्र में प्रतिभा, परिश्रम और निरंतर अध्ययन का परिचायक है। विशेष रूप से एकमात्र अनारक्षित पद पर देशभर के अभ्यर्थियों के बीच ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल करना उनकी उपलब्धि को और महत्वपूर्ण बनाता है।

साक्षी जैन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसे परिवार के साथ-साथ रुड़की के लिए भी गौरव का क्षण बताते हुए साक्षी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments