रक्षा बंधन केवल भाई-बहन का नहीं, पवित्रता और आत्मिक बंधन का पर्व है : उर्मिला दीदी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी में अलौकिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोटा सेवा केंद्र एवं कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी उर्मिला दीदी ने ईश्वरीय वाणी सुनाकर किया। कोटा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे भाई-बहनों ने ईश्वरीय वाणी का लाभ लिया।

इस अवसर पर उर्मिला दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गीता ज्ञानदाता परमात्मा शिव इस धरा पर आकर सभी आत्माओं को संदेश देते हैं कि हम शरीर नहीं, बल्कि आत्मा हैं और एक परमपिता की संतान हैं। इसी आत्मिक संबंध के कारण हम सभी आपस में भाई-भाई हैं।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई और बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्म-संयम और परमात्मा से जुड़ने का पर्व है। परमात्मा हम सभी को पवित्र बनो और योगी बनो का संदेश देते हैं। जीवन में पवित्रता आने से ही सच्ची खुशहाली, शांति और सुरक्षा का अनुभव किया जा सकता है।

कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारिणी राजयोगिनी उर्मिला दीदी, बीके ज्योति दीदी, बीके लक्ष्मी दीदी एवं बीके सरस्वती दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को परमात्मा शिव का रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भाई-बहनों को ईश्वरीय प्रसाद वितरित कर मुख मीठा कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण एवं भाईचारे की भावना बनी रही।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका

Post a Comment

0 Comments