प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ने पुलिस जवानों को बांधा परमात्म रक्षा सूत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, कमला उद्यान, कुन्हाड़ी की ओर से राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कुन्हाड़ी थाना एवं नांता थाना पहुंचकर थानाधिकारियों सहित पुलिस जवानों को परमात्म रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी के मंगल एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए ईश्वरीय प्रसाद भेंट किया और जवानों का मुंह मीठा कराया।


ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कहा कि पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी सेवाएं देते हैं। त्योहारों के अवसर पर भी वे अपने कर्तव्य पर डटे रहते हैं। ऐसे में समाज की भी जिम्मेदारी है कि हम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखें तथा उनके सुख, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन के लिए परमात्मा शिव से प्रार्थना करें।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लेने का भी अवसर है। परमात्म रक्षा सूत्र के माध्यम से पुलिस जवानों को आध्यात्मिक शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया।

इस दौरान थाना अधिकारियों एवं पुलिस जवानों ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस जवानों के प्रति समाज में सम्मान, सहयोग और आत्मीयता की भावना को मजबूत करना रहा।




किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

हॉलिडे पैकेज खोजें

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments