चौमूं में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के पोस्टर का हुआ विमोचन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 30 अगस्त 2026 रविवार को चौमूं में आयोजित होने वाले आयुर्वेद चिकित्सक महासंगम एवं निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के प्रचार-प्रसार के क्रम में आज फर्स्ट एजुकेशन संस्थान, खादीबाग रोड, चौमूं में कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर देवेंद्र पारीक, अक्षय सैनी, नवीन शर्मा एवं अंकित यादव उपस्थित रहे। संस्था के डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को 30 अगस्त को आयोजित होने वाले आयुर्वेद चिकित्सक महासंगम एवं चिकित्सा शिविर की जानकारी दी तथा छोटे बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे निःशुल्क स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को शिविर में लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक वैद्य सत्य प्रकाश पारीक ‘राजभाषी’ ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं अध्यापकगण को शिविर में उपलब्ध आयुर्वेद चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न जटिल एवं पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का अवसर मिलेगा। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज भी शिविर में चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

कैंसर के मरीज अपने उपलब्ध जांच दस्तावेज एवं रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सक उनकी स्थिति के अनुसार उचित परामर्श दे सकें। वैद्य सत्य प्रकाश पारीक ने उपस्थित अध्यापकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयुर्वेद के इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को शिविर की जानकारी देने तथा 30 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि 30 अगस्त 2026, रविवार को चौमूं में आयोजित आयुर्वेद चिकित्सक महासंगम एवं निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ एवं अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सकों की सहभागिता रहेगी। शिविर का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments