मातृस्मृति बनी विद्यार्थियों की मुस्कान, विद्यालय को मिला वाटर कूलर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अनुकरणीय प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ग्राम भूराटीबा निवासी भामाशाह नानकराम सैनी ने अपने माता-पिता स्वर्गीय सुरजी देवी एवं सुरजाराम सैनी की पुण्य स्मृति में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़ाणी-भूराटीबा, डेहरा-जोहड़ी को विद्यार्थियों के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया। इस जनोपयोगी सहयोग से विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को वर्षभर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


विद्यालय के शिक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि शिक्षा के प्रति संवेदनशील सोच रखते हुए नानकराम सैनी ने अपनी माताजी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह सराहनीय योगदान प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होता है तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण प्राप्त होता है।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में संस्था प्रधान गोरधन लाल यादव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरजाराम सैनी तथा सदस्यों बालूराम, कानाराम, बनवारीलाल एवं गणपतराम ने भामाशाह नानकराम सैनी का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया। वक्ताओं ने उनके इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताते हुए अन्य लोगों से भी शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी मुकेश सैनी, सीताराम सैनी, अरविंद कुमार, पंकज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने भामाशाह के इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments